एमसीबी। स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने दौरा कार्यक्रम के बीच ग्राम जरौंधा स्थित छात्रावास पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्रावास में बेहतर व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। वहीं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा भोजन, स्वच्छता और छात्रावास की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।




