Home मनोरंजन शाहरुख खान की 22 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे...

शाहरुख खान की 22 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे अर्जुन कपूर….

0

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर 13 साल पहले अपना आगाज किया था. लेकिन, अभिनेता फैंस का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो सके. एक्टर के रूप में काम करने से पहले उन्होंने फिल्मों की बारीकियां सीखने के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर भी काम किया था. अर्जुन कपूर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की साल 2009 की बेहतरीन फिल्म ‘वॉन्टेड’ के असिस्टेंट प्रोड्यसूर रहे हैं. वहीं उन्होंने सलमान की साल 2007 की फिल्म ‘सलाम ए इश्क’ के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी. अर्जुन, सलमान के अलावा शाहरुख खान की भी एक पिक्चर के असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे हैं.

शाहरुख की किस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे अर्जुन:- अर्जुन कपूर ने शाहरुख खान की जिस पिक्चर के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था वो फिल्म 22 साल पहले साल 2003 में रिलीज हुई थी. फिल्म का हिस्सा शाहरुख खान के अलावा प्रीति जिंटा और सैफ अली खान जैसे मशहूर कलाकार भी थे. इस फिल्म का नाम है ‘कल हो ना हो’.

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट:- अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बतौर एक्टर फिल्म ‘इशकजादे’ के जरिए की थी. ये पिक्चर साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसमें अर्जुन के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं. 13 साल के अभिनय करियर में अर्जुन को कई फिल्मों में देखा गया, लेकिन उनकी कुछ एक फिल्में ही सफल रहीं, बाकी सभी ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था. आखिरी बार एक्टर इसी साल फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए थे, हालांकि ये फिल्म भी कोई खास कमाल नहीं कर सकी और टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इससे पहले वो ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here