टूथपेस्ट हमारी डेली लाइफ का एक जरूरी हिस्सा है. इसका इस्तेमाल दांतों साफ करने और चमकाने के लिए किया जाता है. कई बार लोग इसका यूज जलने पर भी कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टूथपेस्ट का यूज कई तरीकों से किया जाता है. दरअसल, टूथपेस्ट में हल्के क्लीनिंग एजेंट्स, मेंथॉल और बेकिंग सोडे जैसे तत्व पाए जाते हैं. जो दाग-धब्बों को हटाने से लेकर बदबू को मिटाने में काफी हद कर मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि टूथपेस्ट सिर्फ ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद है तो आप गलत हैं.
जूते को चमकाने के लिए:- टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों को चमकाने के लिए तो किया ही जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टूथपेस्ट जूते चमकाने में भी असरदार है. अगर आपके जूते या स्नीकर पर दाग लग गए हों या गंदे हो गएं तो बस थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर ब्रश से रगड़े. कुछ ही मिनट में आपके जूते एकदम नए जैसे लगने लगें. ये हैक्स सफेद जूतों के लिए एक दम परफेक्ट है.
मोबाइल स्क्रीन के हल्के स्क्रैच मिटाए:- मोबाइल तो आजकल हमारी जिदंगी का एक अहम हिस्सा है. कुछ लोग तो अपने मोबाइल फोन का खास ख्याल भी रखते हैं. अगर आपको मोबाइल फोन या वॉच स्क्रीन पर छोटे-छोटे स्क्रैच पड़ गए हैं तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक कॉटन का कपड़ा लें और उस पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लें. सर्कुलेशन मोशन में रगड़ें. इससे स्क्रैच भी काफी हल्के हो जाएंगे और स्क्रीन भी चमक जाएगी.
बाथरूम मिरर और नल साफ करें साफ:- बाथरूम मिरर और नल को साफ करने के लिए भी आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक आप मिरर और नल पर टूथपेस्ट लगा दें हल्के हाथों से रगड़े. टूथपेस्ट में हल्की अब्रेसिव प्रॉपर्टी होती हैं, जो मिरर और स्टील फिटिंग्स पर जमा दाग को हटाने में मदद करता है.
कपड़ों के हल्के दाग हटाए:- कपड़ों पर लगे कुछ दागों को हटाना कभी-कभी काफी चैलेंजिग हो जाता है. ऐसे में लोग नए-नए तरीके ढू़ंढते हैं. अगर आपको कपड़े पर भी पेन, फूड या ऑयल का हल्का दाग लगा है तो टूथपेस्ट का यूज कर सकते हैं. इसके लिए दाग पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और हल्के हाथों से ब्रश से रगड़े. फिर नॉर्मल पानी से धो दें.
चांदी के गहने और धातु को करे साफ:- चांदी के गहनों को साफ करने में टूथपेस्ट पाउडर का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर आपके चांदी के गहने या स्टील के बर्तन काले पड़ गए हैं, तो टूथपेस्ट काम आ सकता है. इसके लिए गहने और काले पड़े बर्तन पर टूथपेस्ट लगाएं और रगड़ें. ये उन पर जमी ऑक्साइड की लेयर को हटाकर फिर से नई चमक देते हैं.



