Home छत्तीसगढ़ बढ़ने लगी है सर्दी का सितम- आग अलाव का सहारा लेने लगे...

बढ़ने लगी है सर्दी का सितम- आग अलाव का सहारा लेने लगे लोग

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : रिकार्ड बारिश के बाद अब सरगुजा संभाग में मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। रात की तापमान में गिरावट आने लगी है। वहीं दिन के उजाले में भी सर्द हवाओं के बहने से ठंडक का एहसास होने लगा है। सुबह घने कोहरे के साथ गुलाबी ठंड का मिला-जुला असर जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। स्वेटर साल उनी गर्म कपड़ों की खरीदारी बाजार में बढ़ने लगी है। क्षेत्र में लोग शाम ढलने के बाद तथा सबेरे आग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। बढ़ते ठंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कुछ पुराने ख्यालात के लोगों का मानना है कि जिस वर्ष जितनी अधिक बारिश होती है उतना अधिक ठंड पड़ता है। फिलहाल रजाई गद्दे तथा इलेक्ट्रॉनिक हिटर की खरीद फरोख्त करते नजर आने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here