
नई दिल्ली: उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटर विहान मल्होत्रा को मंगलवार को आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत अंडर-19 ‘ए’ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस सीरीज में भारत ‘बी’ और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेंगी।
हैदराबाद के एरोन जॉर्ज 17 से 30 नवंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत अंडर-19 ‘बी’ टीम की कमान संभालेंगे। विहान मल्होत्रा को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि उनके दो सुपरस्टार साथी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे अन्य प्रतियोगिताओं में व्यस्त हैं।
भारत अंडर-19 बी टीम: एरोन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी (उप-कप्तान), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, बी.के. किशोर, नमन पुष्पक, हेमचदेशन जे, उद्धव मोहन, ईशान सूद, डी दीपेश, रोहित कुमार दास।



