
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर में पुस्तैनी तालाब बंटवारे को लेकर हुये पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रार्थी समोल सिंह वल्द संग्राम सिंह उम्र 31 वर्ष जाति गोड साकिन ग्राम जयपुर 11 नवम्बर को अपने पुस्तैनी तालाब में पूजा-अर्चना करने गया था। इसी दौरान उज्जैन सिंह आ0 बलराम सिंह गोड़ प्रार्थी एवं उसके माता-पिता को अश्लील गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसपर प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है पुलिस मामले में धारा सदर 296 (बी) 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



