Home छत्तीसगढ़ नाबालिग लड़की घर से गायब अंजान व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने का...

नाबालिग लड़की घर से गायब अंजान व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने का संदेह पतासाजी करने जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत क़ोसगा से एक नाबालिग लड़की के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीरबल यादव आ0 शिव प्रसाद यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कोसगा ने 12 नवम्बर को थाना उपस्थित आकर अपने नाबालिग लड़की के घर से गायब होने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। अंदेशा है कि कोई अंजान व्यक्ति नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगा ले गया होगा। दरअसल प्रार्थी 1 नवम्बर की शाम अपने परिवार के साथ घर में था।

17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर में दिखाई नहीं दी।आस पड़ोस एवं रिस्तेदारो में पता तलाश करने भी पता नहीं चल पाया। उक्त लापता लड़की के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में धारा 137(2) बीएनएस कायम कर लापता लड़की की पतासाजी करने जुटी हुई है। नाबालिग लड़की कक्षा नवमी तक की पढ़ाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here