Home छत्तीसगढ़ पालिका अध्यक्षा ने नगर पालिका में किया आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

पालिका अध्यक्षा ने नगर पालिका में किया आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा :  किरंदुल नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के द्वारा पूर्व में पालिका अध्यक्ष से नगर पालिका में आधार सेवा केंद्र की मांग की गई थी जिसको देखते हुए पालिका अध्यक्ष ने किरंदुल नगर पालिका में आधार सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया जिसमें नगर के प्रथम व्यक्ति, पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा फिता काटकर केन्द्र का उद्घाटन किया गया एवं उन्होंने कहा कि अब नगर वासियों के साथ-साथ अगल-बगल के पंचायतों एवं गांव के लोगों को आधार पंजीकरण, नाम, पता, उम्र सुधार, मोबाइल नंबर जोड़ने, बायोमैट्रिक अपडेट के लिए प्राइवेट सीएससी का चक्कर नहीं लगाना होगा।

यह सब सुविधा नाम मात्र के शुल्क पर अब किरंदुल नगर पालिका में ही उपलब्ध हो गई है। इससे लोगों के समय व धन दोनों की बचत होगी। इस दौरान सीएमओ शशि भूषण महापात्र, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, गिरजा ठाकुर, देवकी ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, गोपीनाथ हरिजन, राजकुमार सोनी , थामस बाबू दुर्गम, पदमा नाग, के सजी, बालसिंह कश्यप, ए अनिल एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी स्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here