Home व्यापार कितनी अमीर हैं 25 साल की मैथिली ठाकुर? जो अलीनगर से कर...

कितनी अमीर हैं 25 साल की मैथिली ठाकुर? जो अलीनगर से कर रही हैं बीजेपी का झंडा बुलंद…

0

मशहूर लोकगायिका और युवा चेहरा मैथिली ठाकुर इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे चर्चित उम्मीदवारों में शामिल हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद आम लोगों के बीच भी उनकी खूब चर्चा हो रही है. 25 साल की उम्र में वो जिस तरह पहचान और लोकप्रियता बना चुकी हैं, वही लोगों की दिलचस्पी उनकी संपत्ति और आय के बारे में बढ़ा रही है. आइए जानते हैं आखिर इतनी कम उम्र में मैथिली ने कितना कमा लिया है?

कौन हैं मैथिली ठाकुर और कहां से लड़ रही हैं चुनाव:- मैथिली ठाकुर मूल रूप से मधुबनी जिले के उरेन गांव की रहने वाली हैं. बचपन से ही संगीत में माहिर मैथिली ने सोशल मीडिया के जरिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई. वर्ष 2025 में उन्होंने बीजेपी जॉइन किया और अलीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर गईं. हालिया रूझानों के मुताबिक मैथिली अलीनगर में बीजेपी का झंडा बुलंद करते हुए 8000 वोटों से आगे हैं. यह पहली बार है जब वह राजनीति में सक्रिय तौर पर कदम रख रही हैं.

कितनी है मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति:- चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति करीब 2.32 करोड़ रुपये है. इस पूरी संपत्ति में नकद राशि, बैंक बैलेंस, निवेश और अचल संपत्ति शामिल है. नकद राशि के रूप में उनके पास 1,80,700 रुपये मौजूद हैं, वहीं पिछले वित्त वर्ष में उनकी कुल आय 28.67 लाख रुपये दर्ज की गई है. उनकी आय पिछले पांच वर्षों में लगातार बढ़ी है, जो उनके बढ़ते फैनबेस और काम की लोकप्रियता को दर्शाती है.

दिल्ली में फ्लैट और जमीन:- मैथिली दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 1152 वर्गफीट के फ्लैट में रहती हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 दिसंबर 2022 को एक जमीन भी खरीदी थी जिसकी कीमत उस समय 94 लाख रुपये थी. आज उस जमीन की कीमत बढ़कर करीब 3 करोड़ रुपये हो गई है, और इस पूरी संपत्ति में 1.5 करोड़ रुपये उनकी हिस्सेदारी मानी जाती है. इससे साफ है कि मैथिली ने कमाई के साथ-साथ सही जगह निवेश भी किया है.

मैथिली के पास और क्या है:- मैथिली के पास एक होंडा एक्टिवा स्कूटी है. इसके अलावा उनके पास 409 ग्राम सोना है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 52 लाख रुपये बैठता है. मैथिली ने फंड्स, म्यूचुअल फंड्स, बीमा और पोस्ट ऑफिस स्कीमों में कई तरह के निवेश कर रखे हैं और इन सभी निवेशों का कुल मूल्य मिलाकर लाखों रुपये बैठता है.

कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं:- मैथिली की कमाई के कई स्रोत हैं. वे एक सफल गायिका, लोकगीत और भजन कलाकार हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी उनकी भारी कमाई होती है. साथ ही लाइव शो, म्यूजिक एल्बम और ब्रांड एंडोर्समेंट भी मैथिली की आय के बड़े हिस्से हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here