Home छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में भव्य बाल मेले का आयोजन संपन्न

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में भव्य बाल मेले का आयोजन संपन्न

0

चिरमिरी : बाल दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर श्री राम नरेश राय द्वारा फीता काटकर बाल मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाए, जिनमें मंचूरियन, चाट, इडली, गुपचुप, दही-बड़ा, पापड़ी चाट, मोमो, भेल, कटलेट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के गेम्स प्रमुख आकर्षण रहे। कुल 27 स्टॉल्स मेले में लगाए गए थे।

कार्यक्रम में एक विशेष स्टॉल विद्यालय का भी लगाया गया था, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले वर्क, स्केचिंग जैसे रचनात्मक कार्यों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। इन कलात्मक वस्तुओं का विक्रय भी किया गया, जिसे अभिभावकों और आमजन से खूब सराहना मिली।
बाल मेले की विशेष बात यह रही कि सभी स्टॉल्स का मूल्यांकन किया गया । संस्था की प्राचार्य द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को सम्मानित किया जाएगा।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा अभिभावकगण ने सराहनीय योगदान दिया। प्राचार्य डॉ. डी.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में बाल मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here