नई दिल्ली : ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने रविवार को कहा कि अवैध अप्रवासन देश को बांट रहा है, लोग एक दूसरे के दुश्मन बन रहे हैं और समाज में आपसी वैमनस्य की खाई गहरी होती जा रही है। देश को एकजुट करने के लिए कठोर उपाय किए जाने की जरूरत है।
इसके तहत शरणार्थियों को स्थायी नागरिकता प्राप्त करने के लिए 20 साल की प्रतीक्षा अवधि जैसा उपाय करने की जरूरत है।माना जा रहा है कि महमूद सोमवार को संसद के निचले सदन- हाउस आफ कामंस- में शरणार्थी समस्या के मामले में सख्त उपायों की घोषणा करनेवाली हैं।
इससे वे सरकारी लाभ और स्थायी नागरिकता हासिल करने के पात्र हो जाते हैं। इसके साथ ही अवैध तरीके से ब्रिटेन में घुसनेवालों को स्थायी नागरिकता प्राप्त करने के लिए 20 साल लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
छोटी नावों से ब्रिटेन पहुंच रहे लोगबता दें कि तमाम देशों में अशांति के चलते लोग छोटी नावों में या ट्रकों के अंदर छिपकर ब्रिटेन पहुंच जाते हैं। साथ ही तमाम ऐसे लोग हैं, जो वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकते हैं और फिर शरण का दावा करने का प्रयास करते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 1,11,000 लोगों ने ब्रिटेन में शरण का दावा किया था, और मार्च 2025 तक इस प्रक्रिया के तहत 1,72,798 लोगों को आइएलआर प्रदान किया गया।



