Home छत्तीसगढ़ अज्ञात बाइक सवार ने राहगीर बुजुर्ग को मारी ठोकर ईलाज के दौरान...

अज्ञात बाइक सवार ने राहगीर बुजुर्ग को मारी ठोकर ईलाज के दौरान मौत जांच में जुटी पुलिस

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा और हंसडांड के बीच 18 नवंबर दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात बाइक सवार ने राहगीर बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने चोटिल बुजुर्ग को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर लखनपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक सतनारायण पैकरा पिता उरांव उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम जुड़वानी नवापारा घर के सामने नेशनल हाईवे के किनारे चल रहा था इसी दौरान लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए राहगीर बुजुर्ग को जबरदस्त ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।

बुजुर्ग सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से खून सड़क पर बिखर गई । लोगों ने उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान सतनारायण पैकरा की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने लखनपुर थाने में दी पुलिस अस्पताल पहुंच मकतुल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करा शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है दुर्घटना कारित मोटरसाइकिल वाहन का तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here