
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एस आई आर फॉर्म भरने हेतु क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों को 4 दिसंबर से पहले फॉर्म जमा करना होगा साथ ही ऑनलाइन माध्यम से SIR फॉर्म भरने की आवश्यक जानकारी दी गई। एसआईआर फॉर्म क्यों जरूरी है मतदाता सूची में नाम जोड़ना,
पुरानी जानकारी में सुधार/परिवर्तन,पते में बदलाव, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं।इससे मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी पारदर्शी होती है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR प्रक्रिया देशभर के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही है। प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर BLO और संबंधित अधिकारी मतदाताओं को शिविरों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।
शिविर के दौरान बीएलओ गौरीशंकर तिवारी ने स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन SIR फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना आवश्यक है, ताकि किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट ना जाए।यह शिविर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है। इस कार्यक्रम में कृतिका देवांगन, सरोज, वेदप्रकाश और दीपू पाल उपस्थित रहे



