नई दिल्ली : ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराकर शान से फाइनल में एंट्री मार ली है। बांग्लादेश-ए अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता टीम से फाइनल में भिड़ेगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ए ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। गुरजपनीत ने दो विकेट चटकाए। हर्ष दुबे, सुयश शर्मा, रमनदीप सिंह और नमन धीर को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में इंडिया ए ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 194 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। सुपर ओवर में भारत एक भी रन नहीं बना सका और बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीत लिया।
अबू हैदर अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर से हबीबुर रहमान सोहन ने अर्धशतक पूरा किया। वह 65 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मेहेरोब ने 18 गेंद पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया।
पहली दो गेंद पर दो रन बने। इसके बाद तीसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा ने सिक्स जड़ा। चौथी गेंद पर कैच छूटा और चार भी मिला। पांचवीं गेंद पर आशुतोष क्लीन बोल्ड हो गए। अब आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए चार रन चाहिए थे और क्रीज पर हर्ष दुबे थे। बांग्लादेश के फील्डरों की गलती की वहज से हर्ष और नेहाल ने भागकर तीन रन ले लिए। इसके चलते मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंचा।



