Home छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना के तहत 40 छात्राओं को मिली साइकिल

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 40 छात्राओं को मिली साइकिल

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ : दिनांक /22 .11 .2025 को वि .खंड धर्मजयगढ़ के छाल तहसील अंतर्गत छाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और विशिष्ठ अतिथि लालू ठाकुर , संजय गुप्ता ,अशोक पांडे, कांति झरिया ,अनिल भगत ,नारायण दास महंत , नीलांबर राठिया , चंद्र शेखर सिंग ग्राम पंचायत सरपंच , एवं अन्य अतिथियों ने 40 छात्राओं को साइकिल प्रदान किए और उच्च शिक्षा व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया के द्वारा साइकिल स्टैंड, बाउंड्री वॉल व मॉडल ब्लैकबोर्ड की घोषणा किए। और उन्होंने कहा बालिकाओं के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें से सरस्वती साइकिल योजना भी है उन्होंने बालिकाओं से आव्हान किया कि वह शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता परिवार समाज के साथ देश और प्रदेश में अपना नाम रोशन करें। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी प्रमाणिक, विशेष सहयोगी मोहन वल्लभ डहरिया व्याख्याता , और स्टाफ के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समस्त स्टाफ के सभी कर्मचारी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रणजीत तिर्की और कोमन दर्शन विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा किया गया और अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here