Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य सड़क पर स्थित केवरी मोड़ के पास राधे ढाबा के ठीक सामने बाइक सवार नियंत्रित होकर दुकान के सामने रखे छप्पर कराकट से जा टकराया। बाइक सवार युवक के गला में गंभीर चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
इधर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

23 नवंबर दिन रविवार की शाम लगभग 3:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राकेश दास पिता लाल दास उम्र 26 वर्ष ग्राम कटिंदा थाना लखनपुर निवासी जो पेशे से ड्राइवरी का काम करता था रविवार दोपहर 12.30 बजे अंबिकापुर से अपने गृह ग्राम कटिंदा मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स से जा रहा था इसी दौरान नेशनल हाईवे 130 केवरी मोड़ के पास ढाबा के सामने बाइक सवार ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और रोड किनारे दुकान के बाहर रखे छप्पर कराकट से बाइक सवार जा टकराया बाइक सवार युवक के गला में गंभीर गहरी चोटें आई घायल युवक को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक युवक के पिता लाल दास पिता स्वर्गीय भगत राम 46 वर्ष ने लखनपुर थाने में घटना की इतिला दी । लखनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here