
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम तिथि माना जाता है। साथ ही इस दिन पर स्नान-दान का भी विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में धन की देवी की कृपा प्राप्ति के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ये विशेष उपाय कर सकते हैं। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा गुरुवार, 4 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन पर चंद्रोदय का समय दोपहर बजकर 4 बजकर 35 मिनट रहने वाला है।
पूजा में धूप, दीप नैवेद्य आदि अर्पित करें। भगवान विष्णु को पंचामृत, केला और पंजीरी का भोग अर्पित करें। वहीं मां लक्ष्मी को कमल का फूल, खीर, सफेद मिठाई, मखाने आदि अर्पित करें। पूजा के बाद सभी लोगों में प्रसाद बांटे।
जरूर करें ये कामपूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करने चाहिए। इसी के साथ आप अधिक लाभ प्राप्ति के लिए कनकधारा स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन घी का दीपक जलाना और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करना भी कृपा प्राप्ति का एक उत्तम उपाय है।
होगी धन में वृद्धिपूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लें और उनपर पिसी हुई हल्दी लगाएं। इसके बाद इन्हें माता लक्ष्मी की पूजा में अर्पित कर दें। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।



