
तिल्दा : सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर तिल्दा में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष वक़ार आलम विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक़ार आलम ने छत्तीसगढ़ के माननीय मंत्री टंकराम वर्मा जी से मुलाक़ात कर महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल की उपस्थिति में हुई इस बातचीत में प्रेस क्लब को नई दिशा और बेहतर गति प्रदान करने को लेकर कई सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रेस क्लब भवन निर्माण, पत्रकारों की सुरक्षा-संरक्षा, तथा नियम–कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे अहम मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
वक़ार आलम ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और कार्यस्थल सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



