Home छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा: नव-निर्वाचित उपसरपंचों का तीन दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

दंतेवाड़ा: नव-निर्वाचित उपसरपंचों का तीन दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

0

 

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  जिला पंचायत दंतेवाड़ा के संसाधन केंद्र में 24 से 26 नवंबर 2025 तक जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के नव-निर्वाचित उपसरपंचों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य: पंचायत प्रणाली की संरचना, अधिकार-दायित्वों और शासन व्यवस्था की गहन जानकारी प्रदान करना।
प्रशिक्षण में 73वें संविधान संशोधन, छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम, त्रिस्तरीय व्यवस्था, उपसरपंच की भूमिका, ग्राम सभा, पंचायत बैठकें, स्थायी समितियां, योजनाएं (15वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, GPDP, GPPFT, LSDG), ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, करारोपण, आय वृद्धि उपाय और PESA अधिनियम पर चर्चा हुई। अंत में फीडबैक लिया गया तथा TMT के माध्यम से प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उपस्थित: उप संचालक पंचायत, संकाय सदस्य, जिला अंकेक्षक एवं पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here