
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर, 2025 को किरंदुल कॉम्प्लेक्स के प्रशासनिक भवन प्रांगण में उद्देशिका पठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख श्री रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन करवाया।
इस अवसर पर सर्वश्री के.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), एस. गुहा, उप महाप्रबंधक (वित्त), श्रीमती के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विनोद कश्यप, अध्यक्ष, ए.के. सिंह, सचिव, एमएमडब्ल्यू यूनियन, एस. चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी) सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



