Home छत्तीसगढ़ एनएसएस के शिविर में नशा मुक्त समाज बनाने का दिया गया संदेश

एनएसएस के शिविर में नशा मुक्त समाज बनाने का दिया गया संदेश

0

बिलासपुर : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में नशा मुक्त समाज बनाने के संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रस्तुति देकर छात्रों को जागरूक किया गया।उषा मेमोरियल कॉलेज सकरी की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय शिविर का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में आयोजित किया गया। शिविर के पहले दिन बौद्धिक परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि सभापति चौहान जी ने नशा से संबंधित जानकारी दी। सरपंच जगत राम साहू ने छात्राओं को करियर संबधी मार्गदर्शन दिए। उप सरपंच सुनील यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा की जानकारी दी गई।

नशामुक्ति अभियान से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए ग्रामवासी को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया। उद्बोधन की कड़ी में जगत राम साहू ने स्वयंसेविकाओं को करियर एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित जानकारी दी। सभापति के द्वारा एसएसएस की गतिविधियों की जानकारी दी गई। एवं अनुशासन एवं एकाग्रता से कार्य कर अपने व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया। महामंत्री मोहन पाटले ने कहा कि विकासशील भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हुए विकसित भारत अभियान चलाया जाना है इसी उद्देश्य से कैंप आयोजित किया गया है।प्राचार्य डॉ शुल्काक्षण ने कहा कि समाज को नशामुक्त करते हुए भारत को विकसित बनाने के लिए विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके डॉ रीना ताम्रकार, कार्यालय प्रमुख और स्वयंसेविकाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here