Home छत्तीसगढ़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर जनदर्शन में हुई शिकायत पर जांच शुरू

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर जनदर्शन में हुई शिकायत पर जांच शुरू

0

 

छुरिया :  शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर राजनांदगांव के जनदर्शन में दिनांक 23/09/25 में हुई शिकायत पर कार्यवाही करते हुये गुरुवार को कार्यालय पटवारी हल्का नं. 20 राजस्व निरीक्षक मण्डल छुरिया द्वारा आवेदक और अनावेदक को मौका जांच पर उपस्थित रहने के आदेश के साथ जांच शुरू हुई। नगर पंचायत छुरिया के एक जागरूक नागरिक ने कलेक्टर राजनांदगांव के जनदर्शन में नगर की घास भूमि 57/1 रकबा 0.6760 हेक्टे. में से 0.0020 हेक्टे. एवं खसरा नं. 477 रकबा 5.9170 हेक्टे मद सड़क एवं रास्ता की भूमि पर अवैध कब्जा/अतिक्रमण किये जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी जिस विषय पर जांच की कार्यवाही शुरू हुयी जिसमें आवेदक और अनावेदक को जनदर्शन पत्र में उल्लेखित तथ्यों की मौका जांच पर दिनांक 27.11.2025 दिन गुरूवार को उपस्थित होने की सूचना कोतवाल छुरिया के द्वारा दे दी गई थी उसी तारतम्य में गुरुवार दोपहर 12 बजे मौके पर राजस्व निरीक्षक मण्डल छुरिया के कार्यालय तहसीलदार छुरिया से मौके पर पटवारी हल्का नं. 20 प्रशांत सिंह ठाकुर एवं कोतवाल तथा आवेदक एवं वार्ड क्र. 6 पार्षद मौके पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हुये और पटवारी को सौंपे लेकिन अनावेदक नकुल सहारे अनुपस्थित रहे जैसा कि पटवारी कार्यालय छुरिया की सूचना में अनुपस्थित रहने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाने बात कही थी, जिसके चलते पटवारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने एक तरफा कार्यवाही करते हुये मौके पर पंचनामा तैयार किया एवं आवेदक तथा पार्षद को पढ़कर सुनाया एवं हस्ताक्षर करवाये और आगे की जांच के लिये तहसीलदार छुरिया को मौका जांच की कार्यवाही की जानकारी सौंपी। अब इंतजार है कि इस अतिक्रमण के मामले पर कितनी जल्दी और क्या कार्यवाही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here