
महासमुंद : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में प्रदेश के प्रख्यात रोबोटिक एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप दवे (डायरेक्टर-रामकृष्ण केयर हॉ स्पिटल, रायपुर) 29 नवंबर को मरीजों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। डॉ. संदीप दवे प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रख्यात लैपरोस्कोपिक सर्जनों में से एक हैं। वे प्रदेश के पहले लैपरोस्कोपिक सर्जन के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिन्होंने अपने करियर में अनेक सफल लैपरोस्कोपिक सर्जरी कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अब तक 500 से भी अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी कर प्रदेश में उन्नत रोबोटिक सर्जरी का एक नया अध्याय लिखा है। इस विशेष शिविर हर्निया, गॉल ब्लैडर स्टोन, अपेंडिक्स, लिवर, बच्चेदानी से संबंधित सर्जरी, पेट में गाँठ, सिस्ट, ट्यूमर तथा सभी प्रकार की पेट से संबंधित जनरल एवं एडवांस्ड लैपरोस्कोपिक सर्जरी किए जाएंगे। इच्छुक मरीज 27 नवंबर तक अपनी जांच एवं पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें। अधिक जानकारी के लिए डॉ. अमित अग्रवाल, 7773086100, 8461811000 से संपर्क कर सकते हैं।



