Home छत्तीसगढ़ इस्कान गरियाबंद परिवार द्वारा श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर निर्माण का भव्य...

इस्कान गरियाबंद परिवार द्वारा श्री श्री राधा गिरिधारी मंदिर निर्माण का भव्य भूमिपूजन 19 दिसम्बर को

0
राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद:- गरियाबंद नगर भूतेश्वरधाम की धारा में विश्व प्रसिद्ध इस्काॅन संस्था द्वारा गरियाबंद में श्री श्री राधागिरिधारी मंदिर का निर्माण किया जाना है । दिनांक 19 दिसम्बर 2025 दिन-शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष विधानसभा श्री डाॅ.रमनसिंह द्वारा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाना है । ये भव्य मंदिर छिन्द तालाब के निकट कृषि फार्म से लगी हुई करीब 80,000 स्क्रेवरफीट में किया जायेगा ।
जिसके लिए भूमि गरियाबंद के नीरज मिश्रा परिवार ने प्रदान की है ।
भूमि भूजन से संबंधित प्रथम बैठक दिनांक 27/11/2025 को आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता श्ररोत्तम दास जी प्रभु द्वारा की गई जो कि इस्काॅन गरियाबंद के प्रबंधक है, आयोजित बैठक में नगर के सभी वर्गो के महत्वपूर्ण जन उपस्थित हुये रिखीराम यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गरियाबंद, हरीश ठक्कर, कल्याण चन्द्राकर, राजकुमार ध्रुव, बलदेवसिंह हुन्दल, घनश्याम सिन्हा, मनोज वर्मा, महेन्द्रसिंह राजपूत, डिलेश्वर देवांगन, पार्षद छगन यादव, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, महेश वर्मा, जलाराम ठक्कर, जितेन्द्र यादव, अश्वनी वर्मा, शैलेनद्र साहू, महेन्द्र साहू (पाण्डुका) आदि सम्मिलित हुए और सुझाव पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डाॅ. रमनसिंह अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्र के सांसद व विधायकों की उपस्थिति रहेगी । इस बैठक में सभी नगरवासियों ने सहयोग देने की सहमति दी है, यह मंदिर सभी नगरवासियों ने सहयोग देने की सहमति दी है । यह मंदिर गरियाबंद के लिए एक नया गौरव सिद्ध होगा साथ ही क्षेत्र के पर्यटन विकास एवं व्यवसायिक उन्नति के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा, इस मंदिर की कुल ऊॅचाई 81 फीट होने वाली है, जो कि लगभग 11 करोड़ लागत से निर्मित होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here