नई दिल्ली : बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान कथित तौर पर अफगानिस्तानी क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। टेली चक्कर की एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो कपल बहुत जल्द शादी भी करने वाला है।
अर्शी ने ई-टाइम्स को बताया, “वह मेरी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। वह एक बिजनेसमैन हैं। हालांकि, मैं अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती। यह मेरी निजी जिंदगी है। बिग बॉस में आने के बाद, मैंने फैसला किया कि मैं अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को सीक्रेट रखूंगी, वरना मैं खुद को जांच के दायरे में लाऊंगी और हर चीज के लिए मुझे जज किया जाएगा।”
कौन हैं अर्शी खान?अर्शी खान एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और रियलिटी टीवी हस्ती हैं, जो रियलिटी शो बिग बॉस 11 में आने के बाद काफी पॉपुलर हुईं। अफ़गान पठान मूल के एक परिवार में जन्मी अर्शी की जड़ें अफगानिस्तान से जुड़ी हैं। हालांकि, वह कभी अफगानिस्तान में नहीं रहीं। वह भोपाल में पली-बढ़ीं और एक भारतीय नागरिक हैं।



