
नई दिल्ली :तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें नंदमुरी बालकृष्ण का नाम भी शामिल रहता है। इन दिनों एक्टर का नाम अखंडा 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शुक्रवार को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अखंडा 2 के लिए आज देशभर में प्रीमियर शोज का आयोजन होना था, लेकिन अब खबर आ रही है कि ये कैंसिल कर दिया गया।
मेकर्स की तरफ से अखंडा 2 के प्रीमियर शोज कैसिंल होने की आधिकारिक जानकारी भी साझा की गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है-
”आज भारत में होने वाले प्रीमियर टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कैंसिल कर दिए गए हैं। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ चीजें हमारे कंट्रोल से बाहर हैं। आप लोगों को हुई परेशानी के लिए हम माफी मांगते हैं। हालांकि, विदेशों में प्रीमियर आज तय शेड्यूल के हिसाब से होंगे।”
इस तरह से अखंडा 2 के प्रीमियर शोज रद्द होने की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। इससे पहले ये खबर भी सामने आई थी की बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आने वाली फिल्म धुरंधर के प्रीमियर और प्रेस शोज को एन मौके पर कैंसिल किया गया है। हालांकि, धुरंधर के मेकर्स की तरफ इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है।



