Home छत्तीसगढ़ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम जनमन से बदल रही कमार परिवारो...

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम जनमन से बदल रही कमार परिवारो की जिन्दगी

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी  : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्ययोजना पी एम जन मन अति पिछडी जनजाति परिवारो के लिये चलाई जा रही है जो अब ईस योजना से राष्ट्रपति दत्तक पुत्र से सम्मानित कमार परिवारो मे खुशहाली आ रही व अब कमार परिवार भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे ठीक ऐसा ही धमतरी जिले के नगरी ब्लाक के कमार बाहुल्य बोईरगाव मे पी एम जन मन से गांव की तस्वीर ही बदल गई. बता दे इस ग्राम मे लगभग बाईस कमार परिवार रहते है जो बीहड जंगलो के बीच बसा हुआ है इस गांव मे न स्वास्थ्य न शिक्षा और न ही तो कोई मूलभूत सुविधा थी कमार परिवार झोपडी मे निवास करते थे जहा हमेशा जंगली हाथियो के आतंक से कमार अपने परिवार की सुरक्षा करने रात भर रतजगा करते थे पी एम जन मन के तहत हर कमारो को पक्का अवास मिलने से कमारो को अब रात मे परिवार की चिन्ता नही करनी पडती वही इस गांव मे मल्टीपरपज भवन का निर्माण भी हुआ जिसका लोकार्पण जिले के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की बता दे इस भवन मे आगनबाडी , अस्पताल, मिटिग हाल , च्वाईस सेन्टर व आफिस रूम है जहा अब इन कमार परिवारो की हर जरूरत के कार्य इस भवन से संचालित होगे.

गांव मे कलेक्टर के आते ही कमार परिवार भावुक हो गये जहा ये कमार परिवार अपने परंपरा अनुसार बास की टोपी व तीर घनुस से सम्मान किये व गाव मे छोटी छोटी समस्याओ का भी समाधान करने की मांग रखी जिस पर कलेक्टर ने योजनानुसार हर समस्याओ का समाधान की बात कही व कमारो को रोजगार से जोडने जंगलो से शहद के लिये भी कार्ययोजना बताई व कमारो की जमीन टर डबरी बनाकर मछली पालन की योजना का व लाभ की भी जानकारी दी साथ ही टायगर रिजर्व क्षेत्र होने के चलते उप निदेशक वरूण जैन ने कमार परिवारो को जंगलो की सुरक्षा के साथ आय के भी जानकारी दी व कहा की आज जंगलो की रक्षा से आने वाले पीढी सुरक्षित रहेगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here