
कांकेर : कांकेर जिले के कुरना गांव में गुरुवार को एक मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, महिला की मृत्यु के बाद उसकी बेटी शव को दफनाने के लिए गांव लाई थी और उसे अपने भाई के पास सौंपकर लौट गई थी। लेकिन गांव पहुंचने पर बेटे को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने कही ये बातग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के तहत केवल वही लोग श्मशान या दफन स्थल का उपयोग कर सकते हैं, जिन्होंने जीवनभर समुदाय की धार्मिक परंपराओं का पालन किया हो। उनका दावा है कि धर्म परिवर्तन करने के कारण महिला को यह अधिकार नहीं था।
उधर, मृतका के पुत्र ने बताया कि वह अपनी माता का अंतिम संस्कार ईसाई परंपरा के अनुसार करना चाहता था, लेकिन ग्रामीण किसी भी तरह की सहमति देने को तैयार नहीं हुए।
दो वर्षों में ऐसी तीसरी घटनायह मामला इलाके में बढ़ते धार्मिक तनाव की ओर भी संकेत करता है। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में यह तीसरी घटना है जब मतांतरित मृतकों का कफन-दफन जिला मुख्यालय से बाहर कराया गया है। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।



