Home छत्तीसगढ़ बिन्द्रानवागढ़ मंडल में जन चौपाल का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी, नारी...

बिन्द्रानवागढ़ मंडल में जन चौपाल का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कांग्रेस का पुतला दहन

0

 राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद,बिन्द्रानवागढ़ :- भारतीय जनता पार्टी मंडल बिन्द्रानवागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम उर्तुली में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला गरियाबंद के मंत्री एवं मंडल प्रभारी सुरेन्द्र सोनटेके ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय में भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस अधिनियम के विरोध को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया।
मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के विरोध में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। आए अभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण जनों का आभार श्रीमति रीना सिन्हा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया ।इस अवसर पर महामंत्री द्वय धनंजय नेताम , त्रिलोक राठौर , श्रीमती बबीता सेन जनपद सदस्य, मुकेश बिसेन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष , अघन सिंह ठाकुर अनुसूचित जनजाति मंडलअध्यक्ष, राज डे, वेश राठौर, प्रीतम प्रधान, राजेंद्र नाग, परमेश्वर सेन पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती माधवी निषाद, श्रीमती रोशनी निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here