Home छत्तीसगढ़ वार्ड 9 की पार्षद लीना सोनी ने भारत माता स्कूल को अपने...

वार्ड 9 की पार्षद लीना सोनी ने भारत माता स्कूल को अपने निधि से 14 स्टडी टेबल वितरित किए

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा :  किरंदुल वार्ड नंबर 09 के अम्बेडकर भवन के पास स्थित भारत माता स्कूल में पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह की अनुशंसा पर वार्ड 09 की पार्षद लीना सोनी ने अपने पार्षद निधि से बच्चों के बैठने के लिए 14 नग स्टडी टेबल वितरित किए। ये टेबलें नई-नवीन डिज़ाइन की थीं, हल्की लेकिन मजबूत, जिससे छोटे-छोटे छात्रों को पढ़ाई के दौरान आरामदायक बैठने की सुविधा मिल सकेगी।

इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं; उनकी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षक प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, और नगर पालिका बच्चों की शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।”

पार्षद लीना सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है; स्कूल ज्ञान का मंदिर है जहाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव रखी जाती है।”
साथ ही प्राचार्य अंजलि नाग ने पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा।

इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, गिरजा विश्वकर्मा, देवकी ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, बी. रूपा रानी, राजकुमार सोनी, पदमा नाग, गायत्री साहू, अनिल मरकाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, रवि सरकार, स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष एस.आर. नाग, किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष संजय सोनी, अन्य मधुकर सीतापा, आशा सीतापा तथा राजनाथ सर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here