Home छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग ने एमसीबी जिले को विकास कार्यों के लिए ...

नगरीय प्रशासन विभाग ने एमसीबी जिले को विकास कार्यों के लिए दी 19 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा एमसीबी जिले में विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 19 करोड़ रुपए से अधिक राशि की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत राशि में नगर पालिक निगम चिरमिरी को 9 करोड़ 72 लाख रुपए, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को 6 करोड़ 48 लाख रुपए तथा नगर पंचायत झगराखंड को 3 करोड़ रुपए शामिल हैं। यह राशि क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, रोशनी तथा अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए मिली स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की अधोसंरचना को और सुदृढ़ करेगी तथा स्थानीय जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here