Home छत्तीसगढ़ स्कूल जतन योजना और आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की...

स्कूल जतन योजना और आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की जांच हेतु समिति गठित

0

राधेश्याम सोनवानी ,गरियाबंद :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीएस उइके ने आदिम जाति कल्याण विभाग जिला गरियाबंद में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया एवं भौतिक तथा वित्तीय स्थिति की जांच करने के लिये समिति का गठन किया है। जिसके अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर होंगे तथा सदस्य के रूप में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग मैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी जिला पंचायत के लेखाधिकारी होंगे।

उक्त जांच समिति निर्माण कार्यों की स्वीकृत विभिन्न कार्य के निविदा प्रक्रिया तथा वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी एस उइके द्वारा स्कूल जतन योजना के निर्माण कार्यों की जांच के लिये भी समिति का गठन किया गया है। इस समिति के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के स्कूल भवनों की गुणवत्ता व प्रगति की जांच होगी।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बी एस उइके ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेते हुये तथा उक्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पूर्णता के संबंध में विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त होने पर मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्कूल जतन योजना के तहत निर्मित समस्त स्कूलों,भवनों की शिकायतों की जांच हेतु जांच समिति गठन किये जाने का ओदश जारी किया है।

इस जांच समिति के अध्यक्ष भी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर होंगे तथा सदस्य के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग मैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी जिला पंचायत के लेखाधिकारी शामिल है।

जांच समिति के द्वारा स्कुल जतन योजना के तहत स्वीकृत समस्त कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जांच मय फोटोग्राफ के 7 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here