
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जिले के लखनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम केवरा स्थित कृषक सेवा केन्द्र कृषि विभाग कार्यालय में 11 गांव के 107 किसानों को निशुल्क उन्नत किस्म का मसूर बीज मिनी किट का वितरण जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह के हाथों किया गया । जिसमें जंप लखनपुर क्षेत्र के अंधला ,अमगसी, जुड़वानी, नरकालो, बंनखेता, चुकनडांड उमरौली ,जयपुर (ख) कंचनपुर, पर्री, मुकुंदपुर ,कुसु गांव के किसान लाभाविंत हुए हैं।इस दौरान सुरेश सिंह प्रभु नारायण सिंह,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लखन राजवाड़े ,BTM अश्विनी पैकरा ,एटीएम मनीष पाठक, शाहिद 11 गांव से आये किसान मौजूद रहे।



