नई दिल्ली : एपस्टीन फाइल्स एक बार फिर चर्चा में है, जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। इसे लेकर अमेरिकी सियासत में भूचाल आ गया है। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कहना है कि यह अमेरिका की सफलता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
ट्रंप के अनुसार, कई लोग अंजाने में जेफरी एपस्टीन से मिले थे और उन्हें एपस्टीन के काले कारनामों की भनक तक नहीं थी। ऐसे में अगर एपस्टीन फाइल्स के सारे नाम सामने आते हैं तो कई लोगों की छवि खराब हो सकती है।
ट्रंप के अनुसार,
बिल क्लिंटन एक समझदार व्यक्ति हैं। वो इस मामले को संभाल लेंगे। मगर, एपस्टीन फाइल्स में कई ऐसे लोगों की भी तस्वीरें हैं, जो बेगुनाह है और अंजाने में एपस्टीन से मिले थे। तस्वीरें जारी करने से बहुत लोग नाराज हैं। उनका एपस्टीन से वास्तव में कोई लेना-देना नहीं था।
जेफरी एपस्टीन की मौतबता दें कि अमेरिका के सबसे धनी और प्रभावशाली व्यक्तियों की फेहरिस्त में शुमार जेफरी एपस्टीन पर यौन तस्करी करने का आरोप है। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में एपस्टीन की मौत हो गई थी, जिसे आत्महत्या करार दिया गया था। हालांकि, एपस्टीन फाइल्स आज भी दुनिया के लिए राज बनी हुई है।



