रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रत्येक वर्ष की भांति भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर नगर पंचायत लखनपुर में 25 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार को 11 बजे वार्ड क्रमांक 09 {भरतपुर मोड} में स्थापित अटल परिसर माननीय केबीनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी तथा गणमान्य नगर वासियों के मौजूदगी में भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती को सुशासन समारोह के रूप में मनाया गया।अवसर पर मचासीन अतिथियों ने बाजपेयी जी के प्रतिमा पर फूल माला चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
आयोजित समारोह में रायपुर में चल रहे अटल परिसर का लाईव प्रसारण देखा गया। सम्बोधन के कड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनश साहू ने बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा- अटल जी अजादशत्रु थे। ऐसे काल पुरुष कई हजार सालों में कभी कभी जमीन पर अवतरित होते हैं।
वे पक्ष – विपक्ष से परे थे।सुरेश जायसवाल ने स्व रचित अपनी कविता सुनाकर सभा में शामिल लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। कविता सुनकर उपस्थित लोग काफी प्रसन्न हुये। आयोजित सुशासन दिवस समारोह में माननीय केबीनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सावित्री दिनेश साहू , मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ,राजेन्द्र जायसवाल वार्ड पार्षद ईश्वर राजवाडे , बघोलन राम , सचिन बसंल ,रिटायर्ड शिक्षक रामसागर साहू , अजयकांत गुप्ता , बसंत गुप्ता , सुरेंद्र साहू , राधेश्याम साहू , सुदामा सिंह , महेश्वर राजवाड़े , कृष्णा प्रसाद यादव , मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विधासागर चौधरी , उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का , सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह , सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी , माला ठाकुर ,रामहरि शर्मा , देवविष्णु साहू , विनेश राम खलखो , एवं.समस्त स्वच्छता दीदीयां एवं सफाई कामगार उपस्थित रहे।



