रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : मां भवानी मानस मंडली लखनपुर के सदस्यों ने सपरिवार 27 दिसम्बर दिन शनिवार को सरगुजा जिले के प्रसिद्ध जमदग्नि ऋषि के तपो भूमि देवगढ़ धाम पहुंच भगवान अर्धनारीश्वर भोलेनाथ को जलाभिषेक किये तथा श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन दर्शन करने पश्चात तुलसी कृत रामायण में वर्णित पंचम सोपान सुन्दर काण्ड का पठन-पाठन कर भगवान भोलेनाथ को सुनाया। सामुहिक रूप से मंडली सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुन्दर काण्ड पाठ करने में श्री कृष्णा प्रसाद यादव, बृजेन्द्र पांडेय त्रिभुवन यादव, विजय यादव, मुन्ना पांडेय ललन साहू,सुरेन्द्र साहू, कन्हैया साहू, राजीव गुप्ता,अमित वर्मा, मनोज गुप्ता,आकाश साहू, अमितेश गौतम, महिलाएं बच्चे स्थानीय भक्त जन काफी संख्या में शामिल रहे।



