Home छत्तीसगढ़ सनातन पर उंगली उठाने वालों को जनता सिखाएगी सबक: डॉ आशीष शर्मा

सनातन पर उंगली उठाने वालों को जनता सिखाएगी सबक: डॉ आशीष शर्मा

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद : कथावाचकों और धार्मिक आयोजनों को अंधविश्वास बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा कि बार-बार सनातन और हिंदू आस्था को निशाना बनाना सोची-समझी साजिश है, जिसे अब समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

धर्मगुरु बाबा बागेश्वर महाराज के समर्थन में बोलते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना, भक्ति और राष्ट्रभाव जगाना अगर अंधविश्वास कहा जा रहा है, तो यह सीधा-सीधा सनातन पर हमला है और करोड़ों भक्तों का अपमान है।उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता खोने के बाद सनातन पर कीचड़ उछालकर राजनीति करना चाहते हैं, उन्हें स्पष्ट समझ लेना चाहिए —आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा। सनातन पर प्रहार का जवाब समाज मजबूती से देगा।

डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि संत-महात्मा समाज को जोड़ते हैं, संस्कार और अनुशासन सिखाते हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश करना धार्मिक विद्वेष फैलाने के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज शांत है, कमजोर नहीं। अगर लगातार आस्था को अपमानित किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से जनता इसका कठोर जवाब देगी। डॉ आशीष शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि राजनीति की रोटियाँ सेंकने के लिए सनातन को कटघरे में खड़ा करने का दौर अब नहीं चलेगा। देश की संस्कृति और परंपरा पर वार करने वालों को जनता इतिहास के पन्नों में किनारे कर देगी। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सनातन मूल्यों से है, और इन मूल्यों की रक्षा हर स्थिति में की जाएगी। राजनीतिक विरोध स्वीकार्य हो सकता है, लेकिन धर्म और आस्था को लगातार नीचा दिखाने का खेल अब नहीं सहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here