Home छत्तीसगढ़ लूट के 20 लाख रूपये सहित आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम सहित मोटरसाइकिल...

लूट के 20 लाख रूपये सहित आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम सहित मोटरसाइकिल जप्त

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा पुलिस ने अपने फर्ज को बखूबी अंजाम देते हुये 20 लाख रुपये लूट कांड में शरीक बदमाशों को ही नहीं पकड़ा अपितु नगद राशि सहित लुट कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है। दरअसल 28 दिसम्बर 2025 को आवेदक अंकित गोयल पिता सज्जन गोयल निवासी सज्जन कॉलोनी अंबिकापुर ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की मामा अनिल अग्रवाल जब वे अपने दुकान से घर जा रहे थे तब सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास करीब 9:30 बजे रात को अज्ञात बदमाशों ने दीवार के पास छिपकर अचानक डंडे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार किया जिससे आवेदक को गंभीर चोटें आई बदमाशों ने रूपये से भरा बैग उनके हाथ से छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये।

आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 956/25 धारा 109(1), 311, 309(6),3(5) BNS पंजीबद्ध कर आवेदक का डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया‌। वरिष्ठ पुलिस कप्तान सरगुजा के हिदायत पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आरोपियों की पता तलाश की जाने लगी। दौरान विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना अंबिकापुर, मणिपुर गांधीनगर एवं यातायात पुलिस को कण्ट्रोल रूम के माध्यम से निर्देश देकर शहर के सभी प्रमुख निकास वाले मार्ग पर कड़ी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग एवं पूछताछ की जाने लगी साथ ही साइबर सेल की टीम को घटनास्थल रवाना किया गया, जहां सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से अवलोकन किया गया।

प्राप्त CCTV फुटेज, पूछताछ, एवं मुखबीर से सूचना मिली की संदिग्ध जगदीशपुर के खेतों में छिपे हुए हैं। जहाँ पुलिस टीम खेत में संदिग्धों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दौड़ाकर उनका पीछा कर रही थी। दौड़ने से संदिग्धों के पास रखे पैसे से भरा बैग गिर गया एवं कुछ ही दूरी पर खड़ी उनकी सफ़ेद रंग की पल्सर NS मोटरसाइकिल छोड़ कर वहाँ से भाग गए। पुलिस ने उक्त पल्सर मोटरसाइकल एवं 18 लाख रुपये से भरा बैग जप्त की गई।

प्रकरण के फरार दोनों आरोपियों की पतासाजी में लगी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिंह एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा की पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। तकनीकी जानकारी मिली की आरोपी जगदीशपुर के आस पास खेत में छिपे हुए है जिस पर पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जहाँ दोनों आरोपी छिपे थे जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हिरासत में लेकर हिक्मत अमली से पूछताछ किया जिस पर आरोपियों ने अपने इकबालिया बयान में जुर्म करना स्वीकार किया ‌। आरोपी दीपक दास पिता जयमंगल दास 24 वर्ष खालपरा अमगसी थाना लखनपुर, रोहित दास पिता भकुस दास भातुपरा अंबिकापुर के क़ब्ज़े से लूट की शेष रक़म दो लाख रुपये नगद बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्यवाही करते न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अदीप सिंह, विवेक पांडेय, अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, अजय पांडे, छत्रसाल सिंह, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, विवेक राय, नितिन सिन्हा, देवेंद्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here