रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 29 दिसम्बर सोमवार को लखनपुर पहुंचने पर स्थानीय युथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बघेल जी का ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के सिलसिले से सूरजपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनपुर कांग्रेस कार्यकर्ता से सौजन्य मुलाकात करते हुए हालचाल जाना। तथा कांग्रेस के लिए एकजुट होकर काम करने कहा ताकि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन सके। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अम्बिकापुर विश्राम भवन में रात भर ठहरेंगे मंगलवार को सूरजपुर अपने गंतव्य की प्रस्थान करेंगे। स्वागत करने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपूर चंद गुप्ता, संजय गुप्ता, भूपेंद्र जायसवाल ताहीर नूर इमरान खान आमिर सुहैल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी जन शरीक रहे।



