Home देश महाराष्ट्र निकाय चुनाव: 29 महानगर पालिका के लिए 33,606 उम्मीदवारों ने दाखिल...

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: 29 महानगर पालिका के लिए 33,606 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

0

नई दिल्ली : महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के 893 वार्ड की 2,869 सीटों के लिए कुल 33,606 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग ने दी। इन महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और प्रति सीट औसतन 11 से अधिक उम्मीदवार होंगे।

नामांकन दाखिल करने के लिए 30 दिसंबर अंतिम दिन था। नासिक, नागपुर में राजनीतिक दलों के बीच अशांति और नाटकीय ²श्य देखने को मिले। वहीं, मुंबई, जलगांव और अन्य शहरों में टिकटों के वितरण को लेकर दलों में अंसतोष देखने को मिला।

देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों के लिए 2,516 नामांकन दर्ज किए गए हैं। बीएमसी चुनाव का राजनीतिक महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि यह लंबे अंतराल, कई विभाजन और पुनर्गठन के बाद बदले हुए राजनीतिक परि²श्य के बीच आयोजित किया जा रहा है।

पुणे महानगर पालिका में 41 वार्ड की 165 सीटों के लिए कुल 3,179 नामांकन दाखिल किए गए हैं। नागपुर महानगर पालिका के 38 वार्ड में फैली 151 सीट के लिए 1,452 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

नासिक की 122 सीटों के लिए 2,356 नामांकन, पिंपरी चिंचवड की 128 सीटों के लिए 1,993 नामांकन जबकि छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीटों के लिए 1,870 नामांकन प्राप्त दाखिल किए गए हैं।

ठाणे की 131 सीटों के लिए 1,128 नामांकन, नवी मुंबई की 111 सीटों के लिए 956 नामांकन और वसई-विरार की 115 सीटों के लिए 935 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पनवेल की 78 सीटों के लिए 391 नामांकन और इचलकरंजी की 65 सीटों के लिए 456 नामांकन और जालना की 65 सीटों के लिए 1,260 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here