Home छत्तीसगढ़ ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने की एसपी से शिकायत

ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने की एसपी से शिकायत

0

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिसकर्मी पर दबंगई और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता बबली शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर मामले की शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी का है।

पीड़िता बबली शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह ग्राम पंधी की निवासी है। वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान उनके कोठार के चारों ओर लगाए गए घेरा तार को तारबहार थाने में पदस्थ ASI संजय शर्मा, राजीव शर्मा एवं आंचल शर्मा कथित रूप से काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कोठार को अपना बताया तो आरोपियों ने जबरन तार काटना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार उनके ससुर रमेश शर्मा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि ASI संजय शर्मा ने पुलिस की वर्दी का रौब दिखाते हुए लोहे की वस्तु और डंडे से रमेश शर्मा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बबली शर्मा और उनके पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि संजय शर्मा ने लोहे की वस्तु से बबली शर्मा के माथे पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई। वहीं राजीव शर्मा ने हितेश शर्मा को लोहे की वस्तु से और आंचल शर्मा ने हाथ-मुक्के और डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही : थाना प्रभारी

घटना से भयभीत पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here