Home छत्तीसगढ़ लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार बस चलाने वाले चालक के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार बस चलाने वाले चालक के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही

0

फरसगांव : केशकाल घाटी में रविवार दिनांक 04 जनवरी 2026 की रात्रि लगातार लगे जाम के दौरान जगदलपुर से नागपुर की ओर जा रही बस क्रमांक CG-17-LC-5355 का चालक तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गलत दिशा से ओवरटेक कर रहा था।केशकाल पुलिस द्वारा विश्रामपुरी चौक में बस को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक ने पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही आरोपी द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज भी की गई।

घटना की सूचना पर आरोपी बस चालक पुष्पेंद्र कोर्राम (उम्र 29 वर्ष) को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी डीएसएफ आरक्षक उमेशदास मानिकपुरी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04/01/2026 को वे केशकाल शहर में यातायात प्रबंधन एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थे। शहर से घाट तक जाम की स्थिति निर्मित होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू करने हेतु पुलिस बल के साथ विश्रामपुरी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस चालक ने जाम की स्थिति होने के बावजूद गलत दिशा में जाकर ओवरटेक किया। रोकने पर चालक ने बस नहीं रोकी तथा पुलिसकर्मियों पर बस चढ़ाने का प्रयास किया एवं बाद में नीचे उतरकर विवाद करने लगा।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 109, 121(1), 132, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का निर्देशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरुण नेताम (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उप निरीक्षक निहार रंजन मंडल, हेमंत देवांगन, बुधमल समरथ, प्रधान आरक्षक माधुरी रावटे, आरक्षक मनोहर निषाद, कमलेश कंवर, धर्मेंद्र नेगी एवं लोकेश्वर तारम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here