Home छत्तीसगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अम्बिकापुर ने लखनपुर को दी शिकस्त

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अम्बिकापुर ने लखनपुर को दी शिकस्त

0

सरगुजा :  4 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे साक्षरता मिनी स्टेडियम लखनपुर में विंटर कप अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अंबिकापुर व लखनपुर के मध्य खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंबिकापुर की टीम 12 ओवर में 144 रन बटोरे लक्ष्य का पीछा करते लखनपुर के टीम 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई अंबिकापुर की टीम ने 20 रनों से जीत हासिल किया।

अतिथियों ने विजेता टीम अंबिकापुर को 21000/- रुपए नगद व सील्ड देकर पुरस्कृत किया । वहीं उपविजेता टीम लखनपुर टीम को₹10000/ नगद व सील्ड देकर पुरस्कृत किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू , दिनेश बारी लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू मुख्य नगर पंचायत अधिकारी विद्यासागर चौधरी सहीत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here