
7 जनवरी 2026:- सर्दियों में ठंड बढ़ते ही लोगों की पानी पीने की आदतें बदल जाती हैं. ठंड के कारण कई लोग ठंडा पानी पीने से परहेज करते हैं, तो कुछ बिना सोचे-समझे इसका सेवन जारी रखते हैं. ऐसे मौसम में शरीर की जरूरतें अलग होती हैं और पानी पीने का तरीका भी सेहत पर असर डाल सकता है. सर्दियों में ठंडा पानी पीना कई बार शरीर के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. ऐसे में गुनगुना पानी एक आसान और असरदार विकल्प बनकर सामने आता है. गुनगुना पानी शरीर को अंदर से संतुलित रखने में मदद करता है और ठंड के मौसम में होने वाली रोजमर्रा की परेशानियों से राहत दिला सकता है. यह शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है. यह पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक पॉजिटिव असर डालता है. यही वजह है कि सर्दियों में गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जानें कि गुनगुना पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं और दिनभर में कितनी मात्रा में पीना सही रहता है.
एक दिन में कितना पानी पिएं:- सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में करीब 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. यह मात्रा उम्र, वजन और दिनभर की एक्टिविटी पर भी निर्भर करती है. पानी को एक साथ ज्यादा पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिनभर पीना बेहतर माना जाता है. सुबह खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. अगर पेशाब का रंग हल्का है, तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर में पानी की मात्रा सही है.
अच्छी सेहत के लिए ये भी जरूरी
दिनभर पानी पीने की आदत बनाए रखें.
प्यास का इंतजार न करें.
सूप और तरल चीजें डाइट में शामिल करें.
बहुत ज्यादा चाय-कॉफी से बचें.
हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लें.



