Home छत्तीसगढ़ सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, शासन की ओर...

सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, शासन की ओर से कल पेश किया जाएगा जवाब

0

बिलासपुर :  बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह मामला ईओडब्ल्यू द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट से संबंधित है, जिस पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई।

सुनवाई के दौरान शासन की ओर से मामले में जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने शासन को कल तक का वक्त दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी। यह प्रकरण हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लगा था।

बता दें कि 16 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था, जो अभी न्यायिक रिमांड पर जेल में हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here