Home छत्तीसगढ़ राशन दुकान में चावल चीनी चना की चोरी– जांच में जुटी पुलिस

राशन दुकान में चावल चीनी चना की चोरी– जांच में जुटी पुलिस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित राशन दुकानों में चोरी होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में संचालित होने वाले शासकीय राशन दुकान असुरक्षित हैं। कब चोरी हो जायेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के ग्राम कोरजा राशन दुकान में भंडारण कर रखा गया चावल 7 किविन्टल किमत 17500/- रूपये,चीनी 4 किविन्टल किमत 6800/ रूपये तथा चना 13 किविन्टल किमत 6500/- रुपये कुल मशरूका 30800/- रूपये का खाद्यान्न अज्ञात चोरों ने 6 जनवरी मंगलवार की दरमियानी रात चोरी कर ले गये।

राशन दुकान के समीप रहने वाले पंचायत वासी बंधन प्रजापति ने 7 जनवरी दिन बुधवार को ग्राम सचीव शिवनारायण सिंह निवासी उमरौली को फोन से सूचना देकर बताया कि राशन दुकान का ताला टुटा हुआ है। सचीव शिवनारायण सिंह सरपंच पति सुखसाय पोर्ते पंच रंजित राजवाड़े के साथ राशन दुकान में जाकर खाद्यान्न का मिलान किया गया। तब मालूम हुआ कि चावल शक्कर चना की चोरी हुई है।

घटना की शिकायत थाना लखनपुर में दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले में धारा सदर 331(4) 305 (ए)305 (इ) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।
काबिले गौर है कि इन दिनों थाना क्षेत्र के अधिकांश राशन दुकानों में लगातार चोरी हो रही है। अज्ञात चोर पुलिस पकड़ से बाहर नाक में दम कर रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here