Home देश सड़क निर्माण में भारत की रफ्तार तेज, NHAI ने 24 घंटे में...

सड़क निर्माण में भारत की रफ्तार तेज, NHAI ने 24 घंटे में बनाए दो गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड

0

अमरावती : आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडपा-विजयवाड़ा इकोनामिक कारिडोर (एनएच-544जी) के निर्माण के दौरान सिर्फ 24 घंटे में सड़क निर्माण का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने 24 घंटे के भीतर 28.95 लेन-किलोमीटर सड़क और 10,675 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर दो गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इस उपलब्धि की जानकारी मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इंटरनेट मीडिया पर दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व का परिणाम है। यह पूरा काम राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएचएआइ के सख्त गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया गया।

मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों, मजदूरों और फील्ड टीमों की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश में इसी कॉरिडोर के अन्य पैकेजों पर 11 जनवरी तक दो और गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here