Home छत्तीसगढ़ अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई: 33 CSC केंद्रों की ID तत्काल प्रभाव से...

अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई: 33 CSC केंद्रों की ID तत्काल प्रभाव से बंद

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा :  जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन न करने पर CSC मुख्यालय दिल्ली ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिले के 33 CSC केंद्रों की पहचान संख्या (ID) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।जांच के दौरान पाया गया कि कई CSC केंद्र बिना स्थायी स्थान के संचालित हो रहे थे या वहां निर्धारित कॉमन ब्रांडिंग प्रदर्शित नहीं की गई थी। कुछ केंद्रों पर बैनर बिना फ्रेम के अस्थायी रूप से लगाए गए थे, जबकि कई जगहों पर दर सूची (रेट चार्ट) भी नहीं लगाई गई थी। इसके अलावा, कई ग्राम स्तरीय उद्यमी (VLE) अपनी अधिकृत CSC ID के बजाय अन्य माध्यमों से लेन-देन कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

CSC मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और CSC टीम द्वारा पुनः निरीक्षण किया जाएगा। यदि अन्य केंद्रों में भी अनियमितताएं पाई गईं, तो उनकी ID भी निरस्त की जा सकती है।जिन VLE की ID बंद की गई है, उन्हें सभी नियमों और मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ब्रांडिंग लगाने, दर सूची प्रदर्शित करने, स्थायी केंद्र संचालित करने तथा सभी लेन-देन अधिकृत CSC ID से करने के बाद उनके मामलों की पुनः समीक्षा की जाएगी और ID पुनः सक्रिय करने पर विचार किया जाएगा।

कॉमन ब्रांडिंग सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा CSC के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है, ताकि सभी VLE अपने केंद्रों को मानकों के अनुरूप व्यवस्थित कर सकें।
यह कार्रवाई जिले में पारदर्शिता, नियम पालन और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here