Home छत्तीसगढ़ उदयपुर पुलिस टीम ने फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार...

उदयपुर पुलिस टीम ने फरार चल रहे 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु निर्देशित किया है । जारी निर्देश के परिपालन मे थाना उदयपुर पुलिस टीम ने आपराधिक मामलों में संलिप्त फरार चल रहे 06 वारंटियों के नाम वारंट तामील करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया है न्यायालय से जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार पुलिस टीम ने (01) रामजीत राजवाड़े साकिन सिरगिट्टी उदयपुर (02) अमित कुमार साकिन खोडरी उदयपुर (03) कार्तिक ठाकुर साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (04) रुस्तम उर्फ़ राजा रजवाड़े साकिन झिरमिट्टी उदयपुर (05) करीमन यादव साकिन सरगवां बेलपतरा उदयपुर (06) धन साय ठाकुर साकिन झिरमिटी उदयपुर को पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखी जायगी वारंट तामिली की कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिह, प्रधान आरक्षक संजय नागेश आर अजय शर्मा ,सूरजबली ,देवेंद्र सिंह ,कृष्ण कुमार,सैनिक नंदलाल सिंह सक्रिय रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here