एस एच अज़हर दंतेवाड़ा : किरंदुल गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड के बैलाडीला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्प्लेक्स ने विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अपनी उत्कृष्ट लौह अयस्क उत्खनन क्षमता को सेलिब्रेट करते हुए खेल का आयोजन किया। दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एवं एनएमडीसी की ब्रांड एम्बेसडर निखत जरीन की गरिमामयी उपस्थिति में 10 किमी और 5 किमी की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
बता दे रविवार सुबह 7:30 बजे नगर के फुटबॉल ग्राउंड से मैराथन दौड़ का शुभारंभ हुआ। निखत जरीन एवं एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की ।बता दें कि इस मैराथन दौड़ में किरंदुल एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 900 उत्साही प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
10 किमी पुरुष वर्ग में
प्रथम: सुकराम ओयाम
द्वितीय: रोशन कुमार बारसा
तृतीय: सुजीत कुमार
5 किमी वर्ग (संयुक्त/महिला सहित उल्लेखनीय)
प्रथम: रिंकू
द्वितीय: रोशन
तृतीय: सुजीत कुमार
महिला वर्ग (विशेष उल्लेख)
प्रथम: केंद्रीय विद्यालय किरंदुल की छात्रा जानवी साहू
विजेताओं को निखत जरीन ने अपने हाथों से ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्ष, बड़ी संख्या में एनएमडीसी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन से एनएमडीसी की सामाजिक जिम्मेदारी और खेल-कूद को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे स्थानीय युवाओं में फिटनेस और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत हो।



